फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी कर्मचारी ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सत्तू फैक्टरी से नाइट ड्यूटी करके लौटे एक कर्मचारी का शव शनिवार सुबह फंदे से लटका मिला। साथ रहने वाले लोग सुबह खाना लेने कमरे पर पहुंचे तो उन्हें शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के गांव नौगवां अल्लाहपुर निवासी 25 वर्षीय प्रदीप कैंट क्षेत्र के वारीनगला इलाके में किराये पर रहकर फरीदपुर रोड स्थित सत्तू फैक्टरी में काम करते थे। उनके चाचा अनूप ने बताया कि शनिवार को उसकी मौत होने की सूचना पुलिस और उसके साथियों से मिली। प्रदीप के साथियों ने बताया कि उसकी नाइट शिफ्ट चल रही थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह फैक्टरी से लौटा था। सुबह ड्यूटी पर जाने के बाद वे लोग करीब 11 बजे खाना लेने कमरे पर पहुंचे तो प्रदीप का शव पंखे से लटका मिला। उसके जीवित होने की आस में वे उसे लेकर जिला अस्पताल भी गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, जबकि प्रदीप के चाचा ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें