फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटक कर हरदोई के छात्र ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना में बृहस्पतिवार रात किराये के मकान में फंदे पर लटककर हरदोई निवासी छात्र ने जान दे दी। वह यहां चचेरे भाई के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय वह कमरे में अकेला था। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरदोई में थाना शाहबाजपुर के गांव महसुल्लापुर निवासी अशोक कुमार का 20 वर्षीय पुत्र केशव कुमार बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना में ओसीएफ कर्मचारी रामकिशोर के मकान में अपने चचेरे भाई कैलाश के साथ किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। कैलाश लेखपाल हैं, सोमवार को वह किसी जरूरी काम से लखनऊ गए थे। कमरे में केशव अकेला था। बृहस्पतिवार रात मकान मालिक अपने बेटे अशोक की शादी के लिए गए थे। रात में किसी समय केशव ने पंखे के कुंडे में मफलर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह कैलाश लखनऊ से लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई आवाजें देने पर भी जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांककर देखा। अंदर केशव का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस खिड़की तोड़कर कमरे में पहुंची और शव को फंदे से उतारा। पूछताछ में कैलाश ने पुलिस को बताया कि केशव मोबाइल पर किसी लड़की से बात करता था। इस पर उन्होंने नाराजगी भी जताई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर केशव का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई लेखपाल कैलाश ने बताया कि केशव मोबाइल पर किसी लड़की से बात करता था। इसी बात को लेकर उससे कई बार नाराजगी भी जताई थी, लेकिन वह फिर भी नहीं माना। इसी आधार पर मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किरनपाल सिंह, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें