फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-सीतापुर हाईवे पर पांच किमी लंबा जाम, एडीजी की कार भी फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। ट्रेनों के आवागमन के चलते बरेली-सीतापुर हाईवे स्थित हुलासनगरा क्रॉसिंग के बार-बार बंद होने और गड्ढों में तब्दील रोड पर बारिश से दलदल हो जाने से गुुरुवार दोपहर वाहनों की रफ्तार ऐसी रुकी कि करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में लखनऊ जा रहे एडीजी की कार भी फंस गई। हालांकि पुलिस ने उनकी कार को किसी तरह निकलवा दिया लेकिन अन्य गाड़ियां जाम में फंसी रहीं। देर रात तक हालात ऐसे ही रहे।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर एक बजे के करीब हुलासनगरा क्रॉसिंग को गेटमैन ने ट्रेनों को गुजारने के लिए बंद किया। इस दौरान कुछ गाड़ियां क्रॉसिंग के दोनों तरफ खड़ी हो गईं। ट्रेन के गुजरने पर गेट खोला गया, लेकिन अभी कुछ गाड़ियां ही निकली थीं कि तभी गेट को फिर बंद कर दिया। इसके बाद हर आधे घंटे पर क्रॉसिंग को खोलने और बंद करने का सिलसिला चलता रहा। इससे वाहन बढ़े तो जाम लग गया। क्रॉसिंग के खुलने पर तेजी से निकलने के चक्कर में जाम बढ़ता गया। वहीं गड्ढों में तब्दील हाईवे पर दो दिन बारिश से दलदल होने के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी रहने से भी हालात खराब हो गए। दोपहर ढाई बजे के करीब एडीजी अविनाश चंद्र और पीलीभीत के एसपी की गाड़ियां जाम में फंस गईं। दोनों अधिकारी शुक्रवार को प्रस्तावित डीजीपी के विदाई समारोह में शामिल होने लखनऊ जा रहे थे। अफसरों की कार जाम में फंसने पर पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। काफी देर मशक्कत करने के बाद उनकी कार को निकलवा दिया गया। शाम तक हालत यह हो गए कि करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें