फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुरादाबाद की सुहाना ने अपनाया हिंदू धर्म, शिवम के साथ लिए सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुरादाबाद के थाना मूढ़ापाडे के गांव खाईखेड़ा निवासी सुहाना ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम सोनी रख लिया। शुद्धिकरण के बाद अगस्त्य मुनि आश्रम में शिवम के साथ सात फेरे लिए।
विज्ञापन

सोनी का कहना है कि वह बालिग है, हिंदू धर्म और मान्यताएं उसे बचपन से पसंद हैं। अपनी इच्छा से उसने घर वापसी की है। शिवम रुद्रपुर की एक फैक्टरी में काम करता है।
सुहाना और शिवम की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों के बीच बात होने लगी। कुछ ही दिनों में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को जीवन साथी बनाने का निर्णय कर लिया।
विज्ञापन

आठ दिन पहले दोनों बरेली आ गए। अगस्त्य मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार ने दोनों का विवाह कराया। सुहाना उर्फ सोनी ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि वह बालिग है। बिना किसी दबाव के उसने हिंदू धर्म अपनाया है।
शिवम का कहना है कि उसने अपने माता-पिता को सुहाना से शादी के बारे में बताया तो वह मान गए, लेकिन सुहाना के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं हुए। वे जान से मारने की धमकी रहे रहे हैं। सुहाना उर्फ सोनी ने बताया कि परिवार वालों से उसे और उसके पति को जान का खतरा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें