बरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 वर्ग में बरेली जिले की टीम का चयन किया गया। खिलाड़ियों का चयन बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना और वरिष्ठ संयुक्त सचिव ओपी कोहली के मार्गदर्शन में हुआ। विधान गंगवार को टीम का कप्तान चुना गया।
इसके साथ ही टीम में सोनू, प्रियांश शर्मा, नमन नेगी, मो. बिसाल, गर्वराज, हर्षित सिंह, यीशू जोसफ, हिमांशु गंगवार, सुमित यादव, आशू सक्सेना, दीपक, लव लोधी, अमरदीप सिंह, विधान पांडे, राहुल यादव, साकेत मिश्रा को चुना गया। स्टैंड बाई के रूप में संदीप कुमार, आरव दुबे, आरशुष सक्सेना, अभिमन्यु शर्मा और प्रतीक पाल का चयन किया गया। सचिव सीताराम सक्सेना ने बताया कि 13 मई से अंतर जिला मैच एसआरएमएस मैदान पर खेले जाएंगे। संवाद