फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन दिन में करना होगा गन्ना मूल्य का भुगतान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किसानों को तीन दिन में गन्ना मूल्य का भुगतान करना होगा। इसके लिए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। बुधवार को जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी और एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा ने सेमीखेड़ा स्थित किसान सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण किया। मिल प्रबंधन को तीन दिन में किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन




मुख्य महाप्रबंधक शैलेंद्र अस्थाना ने अधिकारियों को बताया कि 16 नवंबर को मिल का पूजन हुआ था। 18 नवंबर से पेराई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने गन्ना तौल व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए। किसानों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के लिए कहा। यार्ड में किसानों के लिए पर्याप्त प्रकाश, स्वच्छ पेयजल, पुरुष और महिला शौचालय व कैंटीन की व्यवस्था दुरुस्त रखने, किसानों के पशुओं के लिए भी पानी का इंतजाम करने की हिदायत दी। मशीनरी और तौल कांटों का नियमित अनुरक्षण करने के लिए कहा गया। अधिकारियों ने गन्ना विभाग और सहकारी गन्ना विकास समितियों के बीच समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि पर्ची, तौल और भुगतान संबंधी समस्याएं न आएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें