फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एएनजी इंफ्राटेक ने जमा किए 10.76 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लंबे समय से गन्ना मूल्य भुगतान के लिए इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। केसर चीनी मिल की मुड़िया मुकर्रमपुर स्थित कुर्क जमीन की 41.05 करोड़ रुपये में हुई नीलामी के बाद अब किसानों को बकाया भुगतान मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नीलामी में सर्वाधिक बोली लगाने वाली संस्था एएनजी इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने जिला प्रशासन को 10.76 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट उपलब्ध करा दिए हैं। संस्था ने नीलामी के दौरान पहले ही 3.50 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर दिया था।
बुधवार को 6.76 करोड़ रुपये और 25 हजार रुपये के दो डिमांड ड्राफ्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए गन्ना आयुक्त ने पिछले साल 182.30 करोड़ रुपये की वसूली का प्रमाणपत्र (आरसी) जारी किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने नियमानुसार वसूली की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन



अब तक 10.76 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट प्राप्त हो चुके हैं। किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बकाया गन्ना मूल्य की वसूली और भुगतान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। - अविनाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें