फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फिल्म की नई दुनिया बसाएंगे सुदेश बेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, दुनिया में अच्छाई को फैलाना ही इंसानियत
विज्ञापन

बरेली। कृत कर, नाम जप, वंड शक के फलसफे पर जीवन जीने वाले फिल्म अभिनेता व निर्देशक सुदेश बेरी फिल्म की नई दुनिया बसाने जा रहे हैं। उनका मानना है कि बॉलीवुड के बारे में जो लोगों में धारणा बन रही है उससे हट कर एक नई इंडस्ट्री बनाना चाहते हैं जहां लोग पूरे परिवार के साथ रहे हैं और साफ सुथरे माहौल में फिल्मों में काम कर सकें। इसके लिए वह बहुत शिद्दत से देश से बाहर तक जगह तलाश रहे हैं।
फिल्म कलाकार सुदेश यहां यादगार-ए मुकेश और वाल्मीकि मेले में अपना शो देने बरेली आएं हैं। इस दौरान एक होटल में बातचीत हुई। इसमें उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि बॉलीवुड के माध्यम से देश चमके, गंदगी न हो, क्वालिटी और क्लास होना चाहिए। इस लिए वह डिजनी वर्ल्ड बनाना चाहते हैं। उनका कहना है कि जो अच्छाई बुराइयों में छुप गई है उसे बाहर लाना है और दुनिया में फैलाना है। यहीं इंसानियत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज जो गंदगी कई सारी फिल्मों में परोसी जा रहा है वह जनता नहीं चाहती। आप खुद परोस कर उसे आदी बना रहे हैं। कोशिश होनी चाहिए कि इंसान अच्छा बना रहे। एक सवाल पर सुदेश ने कहा कि फिल्मों में अदा और मुकद्दर दो ही चीजें चलती हैं। अपने बारे में बताया कि उनका न तो कोई गॉड फादर है और ही उनकी फिल्मी बैकग्राउंड है, आज जो भी हूं वह सबके सामने है। अंत में इस शेर के साथ अपनी बात को मुकम्मल किया कि- इशरते इश्क है फना हो जाना, दर्द का हद से गुजर जाना है दवा हो जाना। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें