फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्वरोजगार का प्रोजेक्ट दीजिए, 25 लाख तक ऋण लीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन की ओर से संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत उद्योग विभाग ने 10 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। हालांकि, ऐसे आवेदक जो बैंक या किसी वित्तीय संस्था से डिफाल्टर मिलेंगे, उनका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त विकास यादव के मुताबिक, योजना के तहत सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपये के प्रोजेक्ट और उद्योग क्षेत्र के लिए 25 लाख रुपये तक के प्रोजेक्ट प्रस्ताव प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इसके सापेक्ष प्रोजेक्ट की कुल लागत का 25 फीसदी मार्जिन मनी यानी अनुदान लाभार्थी को उपलब्ध कराई जाएगी।
18 से 40 वर्ष तक के आवेदक को नई रंगीन फोटो, आधार कार्ड, निवास, जाति, शैक्षिक योग्यता, बैंक पासबुक, प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी संलग्न करनी होगी। उपायुक्त के मुताबिक ऑनलाइन पोर्टल msme.up.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। योजना संबंधी किसी जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। शासन की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें