फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषनगर ओवरब्रिज की डिजायन बनाने को रेलवे ने मांगे 81 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर पुलिया के ऊपर ओवरब्रिज बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। अपने हिस्से का पुल बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार करने के बाद रेलवे ने इसका डिजाइन तैयार करने को सेतु निगम को पत्र भेजकर दो फीसद रकम यानी 81 लाख रुपये मांगे हैं। सेतु निगम ने रेलवे का पत्र स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करीब तीन महीने पहले मेयर उमेश गौतम ने सुभाषनगर पुलिया पर ओवरब्रिज का निर्माण कराने के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनन्द और रेलवे अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर सर्वे कराने के निर्देश दिए। सेतु निगम और रेलवे अधिकारी संयुक्त सर्वे कर चुके हैं। अब रेलवे ने अपने हिस्से के काम के लिए 52.88 करोड़ रुपये का अनुमानित एस्टीमेट बनाया है। इसके बाद सेतु निगम को पत्र लिखकर फाइनल एस्टीमेट और पुल का डिजाइन बनाने के लिए इसकी दो फीसद रकम यानी 81.36 लाख रुपये की मांग की है।
सेतु निगम डीपीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे ने अपने हिस्से के पुल निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर दो फीसद रकम मांगी है। यह पत्र स्मार्ट सिटी कंपनी को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें