फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषनगर पुलिया की हुई मरम्मत, रास्ता रहा बंद

Mon, 27 Feb 2017 01:25 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Subhashnagr were culvert repair, way off - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
सुभाषनगर पुलिया की टूटी रेलिंग की मरम्मत रविवार को शुरू कर दी गई। इस कारण पुलिया के नीचे से सुभाषनगर से शहर आने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। इससे लोग खासे परेशान हुए। कुछ लोगों ने पॉवर केबिन के सामने से लाइन पार कर जोखिम भरे तरीके से बाइक निकाली। आरपीएफ और जीआरपी वालों ने उन्हें खदेड़ा भी। इसके बावजूद लोग निकलते रहे। 
विज्ञापन

जंक्शन से आगे रेलवे की पुलिया का कुछ दिनों पहले गाटर टूट गया था। उसके आगे की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोहे के पाइपों के अंदर से गुजरी बायरिंग तक बाहर दिखने लगी थी और पुलिया के नीचे लटक रही थी, जिससे हादसे की आशंका भी थी। इसे बनाने के लिए योजना बनी। रविवार को पुलिया की मरम्मत शुरू की गई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर चमन सिंह ने खुद खडे़ होकर पुलिया का निर्माण कराया, जिससे सुभाषनगर के तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया। कुछ लोग तो चौपुला रोड होते हुए गुजरे, लेकिन जल्दबाजी करने वाले ज्यादातर बाइक सवार पॉवर केबिन के सामने से रेलवे लाइन क्रास करते हुए निकले। कई की बाइक रेलवे लाइन पर फंस तक गई, जिसे देख आरपीएफ और जीआरपी ने उन्हें खदेड़ दिया। देर शाम तक मरम्मत कार्य जारी रहा। इस दौरान कई महिलाएं तो सुभाषनगर की तरफ से पुलिया के ऊपर सिक लाइन क्रास कर गुजरती नजर आईं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे तक पुलिया की मरम्मत पूरी हो जाएगी और सुभाषनगर का रास्ता खोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें