निकाय चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने वार्ड परिसीमन के आदेश कर दिए हैं। इसके लिए जनगणना के आंकड़ों में हुए बदलाव का ब्योरा मांग लिया है। इसी के बाद आबादी और क्षेत्रफल दोनों के बीच सामंजस्य करके नए सिरे से परिसीमन होगा, जिसमें वार्ड छोटे करने की योजना है। इस बारे में महानिदेशक जनगणना और प्रमुख सचिव नगर विकास ने बरेली नगर निगम सहित सभी निकायों का ब्योरा तलब किया है।
वार्ड परिसीमन के लिए नगर निगम तथा जिले की अन्य 14 निकायों में परिसीमन के लिए नए सिरे से नियमावली जारी होने का इंतजार है। हालांकि पूर्व में हुए परिसीमन की नियमावली में मामूली संशोधन के संकेत मिले हैं। इस बार नगर निगम में 10 से 12 हजार की आबादी पर एक वार्ड बनाने का प्रस्ताव है। इसी तरह नगर पालिका परिशदों में चार से छह हजार की आबादी। नगर पंचायतों में एक से दो हजार की आबादी पर वार्ड बनाने का प्रस्ताव है। यह प्रस्ताव शासन स्तर पर तैयार हो गया है, जिसके आधार पर शासन की ओर से परिसीमन के आदेश किए जाएंगे। नगर निगम और नगर पालिका परिषदों में परिसीमन की जिम्मेदारी डीएम कोे सौंपी गई है, जबकि नगर निगम वार्ड परिसीमन कमिश्नर के स्तर से होगा।
निकायों में बन गए बोगस वोट
नगर निगम सहित जिले की सभी निकायों में बोगस वोट बन गए। राज्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश
निकाय मतदाता में बन गए फर्जी वोट, सूची में 68 फीसदी से अधिक हो गए वोटर, इन फर्जी वोटरों को निरस्त करने के लिए सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।
पिछले साल नवंबर के महीने में स्थानीय निकायों की वोटर लिस्ट तैयार की गई थी। जिसमें मानक से अधिक वोट बना दिए गए थे। आयोग के नियम के अनुसार 100 की आबादी पर 67 वोट ही बन सकते हैं लेकिन यहां की निकायों में 86 फीसदी तक वोट बन गए। इतनी अधिक संख्या में बने वोट को चुनाव आयोेग ने बोगस माना है। इसीलिए नए सिरे से सत्यापन के निर्देश दिए हैं। इस बारे में आयोग के निर्देश पर उप जिलाधिकारियों ने बूथवार बीएलओ तैनात कर दिए हैं जो कि 15 मार्च के बाद सत्यापन शुरू कर देंगे।
इन निकायों में हैं ज्यादा वोट
निकाय आबादी वोटर प्रतिशत
नगर निगम 9,04797 6,61,173 73.85
नवाबगंज 0,39241 0,33,627 85.69
बहेड़ी 0,68,413 0,49,595 72.49
फरीदपुर नगर पालिका 0,78,249 0,52,269 66.80
आंवला 0,65,629 0,43,100 65.67
ठीरिया निजावत खां 0,23,184 0,15,815 68.22
रिठौरा 0,17,186 0,11,140 64.82
धौराटांडा 0,22727 0,15,542 68.39
मीरगंज 0,21,542 0,15,907 73.84
फतेहगंज पश्चिमी 0,26,607 0,20,622 77.51
शाही 0,16,960 0,10,145 59.82
शीशगढ़ 0,25,815 0.17,181 66.55
सेंथल 0,15,323 0,11,584 75.55
फरीदपुर नगर पंचायत 0,07,673 0,05,565 72.53
रिछा 0,20,977 0,12,875 61.38
देवरनिया 0,20,815 0,14,197 68.21
शेरगढ़ 0,13,247 0,10,892 82.22
फतेहगंज पूर्वी 0,12,480 0,08,506 68.16
बिशारतगंज 0.15,975 0,11,319 70.85
सिरौली 0,23,650 0,18205 76.98
------------------------------------------------------------
कुल 14,40,,499 10,46,255 72.63
-------------------------------------------------------------