फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष नगर के पहले कोरोना संक्रमित युवक की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

माता-पिता, बहन-भाई की दूसरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य कर्मी परेशान

बरेली। सीजफायर कंपनी में काम करने वाले सुभाषनगर निवासी युवक की दूसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। वहीं उसकी बहन, भाई, पिता और मां की दूसरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग के लोग परेशान हैं। यहां बता दें कि इससे पहले युवक की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। गुरुवार को संक्रमित युवक का तीसरी बार सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन

नोएडा की सीजफायर कंपनी में काम करने वाले सुभाष नगर निवासी युवक जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज था। 31 मार्च को परिवार के अन्य पांच सदस्यों की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। सभी को संदिग्ध मानते हुए दो दिन पहले यानी 29 मार्च को उन्हें क्वारंटीन किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सबको जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया था।
बता दें कि दो दिन पहले युवक की पत्नी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जिससे उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा चुका है। अब युवक की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद उसे भी पत्नी के वार्ड में शिफ्ट किए जाने की संभावना जताई जा रही है। सनद रहे कि 14 दिन पूरे होने के बाद तीसरी बार सैंपल जांच के लिए भेजा जाता है। इसी क्रम में गुरुवार को युवक का सैंपल एक बार फिर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं युवक की मां, पिता, भाई और बहन की दूसरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

इसके अलावा सुभाषनगर इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को भी अभियान चलाकर स्क्रीनिंग की। इस दौरान दो संदिग्ध लोग मिले, जिनका सैंपल लिया गया। कोरोना हेल्प डेस्क पर 25 लोगों की जांच की गई। अब लखनऊ से 14 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें