फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 24 घंटे खुलेगा अध्ययन केंद्र, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Tue, 10 Nov 2026 05:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे अध्ययन केंद्र शुरू करने जा रहा है। केंद्र में इंटरनेट, सीसी कैमरे और सुरक्षा कर्मी उपलब्ध रहेंगे। शुरुआत में यह सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर संचालित होगी। 
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे अध्ययन केंद्र शुरू करने की तैयारी में है। यह सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कैंपस में बने वात्सल्य केंद्र में उपलब्ध कराई जाएगी। विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने केंद्रीय पुस्तकालय को 24 घंटे संचालित करने की मंजूरी दी थी, जिसके बाद यह कदम उठाया जा रहा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि वर्तमान में पुस्तकालय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ही खुलता है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को समस्या आती है। कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 24 घंटे पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध है, इसी तर्ज पर यह पहल की जा रही है। इस अध्ययन केंद्र से शोधकर्ता, शोधार्थी और यूजीसी नेट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। 

रात के समय दूसरे देशों के विशेषज्ञों से शोध में राय लेने वाले विद्यार्थियों को भी फायदा होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के दूसरे देशों के साथ हुए एमओयू के तहत सलाह ली जा सकेगी। अध्ययन केंद्र में 24 घंटे इंटरनेट सुविधा, सीसी कैमरे और सुरक्षा कर्मी उपलब्ध रहेंगे। सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति तीन पालियों में की जाएगी। फिलहाल शुरुआत में इसकी क्षमता 40 से 50 छात्र-छात्राओं की होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विद्यार्थियों को मिले बेहतर माहौल
मीडिया प्रभारी प्रो. अमित सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य है कि विद्यार्थियों को डिजिटल पुस्तकालय जैसा माहौल मिले। विदेशी छात्रों को भी इससे लाभ होगा जो विश्वविद्यालय के अलावा अन्य देशों के शिक्षकों से संवाद करना चाहते हैं। यह पायलट प्रोजेक्ट विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया जानने के लिए शुरू की जा रही है। इससे भविष्य की योजनाओं को आकार देने में मदद मिलेगी।

सफल रहा प्रयास तो 24 घंटे उपलब्ध होगी केंद्रीय पुस्तकालय की सुविधा
इस अध्ययन केंद्र में केवल विश्वविद्यालय के पहचान पत्र धारक विद्यार्थियों को ही प्रवेश मिलेगा। बाहरी छात्र-छात्राओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। यदि यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होता है, तो केंद्रीय पुस्तकालय को भी 24 घंटे उपलब्ध कराने पर विचार किया जाएगा। यह कदम विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें