रुहेलखंड परिक्षेत्र समेत प्रदेश भर के युवा सात दिसंबर को तैयार रहें। इस दिन नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के नेशनल करिअर सर्विस के तहत एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सात दिसंबर को मेगा जॉब फेयर लगने जा रहा है। इसमें युवाओं को सात हजार से ज्यादा वेकैंसियों पर नियुक्ति पाने का मौका मिल सकता है। हाईस्कूल से लेकर स्नातक और प्रोफेशनल कोर्स के भी युवा इसमें शामिल हो सकते हैं। 70-80 कंपनियां जॉब फेयर में नौकरी देने के लिए आएंगी।
यह जॉब फेयर ओपन होगा यानी कहीं से भी पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। जॉब फेयर को लेकर बुधवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बैठक हुई। इसमें सेवा योजन कार्यालय में पंजीकृत युवा, विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थी व अन्य युवा भी शामिल होंगे। पंजीकरण जॉब फेयर के दिन भी करा सकते हैं। जॉब फेयर के संयोजक प्रोफेसर श्याम बिहारी और विवि के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल हेड विनय ऋषिवाल ने बताया कि प्रचार प्रसार के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जॉब फेयर तक लाया जाएगा।
विवि के दस विभागों में हाेंगे इंटरव्यू
जॉब फेयर में 70-80 कंपनियां आ रही हैं। करीब दस हजार अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। 7308 वेकैंसियां हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दस विभागों में इंटरव्यू होंगे। कुछ कंपनियां आनलाइन इंटरव्यू भी लेंगी। सभी कंपनियां राष्ट्रीय स्तर की हैं।
किस क्षेत्र में कितनी वेकैंसियां
सेक्टर जॉब योग्यता
ऑटोमोबाइल 263 फ्रेश डिप्लोमा
बैंकिंग एंड फिन 555 10वीं,12वीं स्नातक
हेल्थकेयर 100 10वीं एएनएम जीएनएम, बीएससी नर्सिंग आईटी/आईटीईएस 328 12वीं कंप्यूटर बेसिक
लॉजिस्टिक 500 8वीं, 10वीं, 12वीं
सेल्स/ मार्केटिंग /फील्ड जॉब 3036 10वीं, 12वीं, बीए आदि
ट्रेेनिंग ऑपरेटर /केमिस्ट 50 आईटीआई/ बीएससी
मेन्युफैक्चरिंग 120 आईटीआई इन फिटर/वेल्डर
सिक्योरिटी 2350 10वीं पास
एचआर 4 एमबीए
सॉफ्टवेयर डेवलपर 2