परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए बरेली मंडल से 4,51,517 लक्ष्य के सापेक्ष 1,28,360 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इसमें सर्वाधिक छात्र-छात्राएं बदायूं के हैं।
आगामी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त बनाने और उन्हें सफलता का मंत्र देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वर्ष आठवें संस्करण में प्रतिभाग करने के लिए 14 दिसंबर से ऑनलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं। बरेली मंडल से 4,51,517 लक्ष्य के सापेक्ष 1,28,360 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इसमें बदायूं के सर्वाधिक 39,978 आवेदन हुए हैं, जबकि पीलीभीत के विद्यार्थी इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस देवकी सिंह के अनुसार, बरेली में 1,49,654 लक्ष्य के सापेक्ष 53,515 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें यूपी बोर्ड के 49,763 विद्यार्थी शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत करेंगे। साथ ही, विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
ऐसे करें पंजीकरण
इसमें प्रतिभाग करने के लिए छठी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी innovateindia1.mygov.in पर 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। प्रतिभाग से पूर्व विद्यार्थियों को ऑनलाइन होने वाली एमसीक्यू (मल्टिपल च्वॉइस क्वेश्चंस) प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखानी होगी। शिक्षकों और अभिभावकों को भी इसमें प्रतिभाग करने के लिए परीक्षा देनी होगी।
आवेदन करने में यूपी बोर्ड के विद्यार्थी आगे
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए पंजीकरण में मंडल में सबसे खराब स्थिति पीलीभीत की है। आवेदन शुरू होने के 19 दिन बाद भी यहां के मात्र 9,173 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। आवेदन करने वालों में यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों की संख्या सबसे अधिक है। सीबीएसई की ओर से आवेदन के लिए अधिसूचना जारी किए जाने के बाद भी विद्यार्थी इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं।
जिला वार पंजीकरण के आंकड़े
जिला लक्ष्य पंजीकरण यूपी बोर्ड प्रतिशत
बदायूं 1,08,409 39,978 37,251 36.88
बरेली 1,49,654 53,515 49,763 35.76
शाहजहांपुर 1,25,449 25,694 24,572 20.48
पीलीभीत 68,005 9,173 8,410 13.49
लखीमपुर 1,50,485 35,356 32,111 23.49
नोट: आंकड़े विभाग से प्राप्त, एक जनवरी 2025 दोपहर एक बजे तक के हैं।