194 बदमाशों पर गुंडा एक्ट की रिपोर्ट कराई गई। 58 अपराधी जिला बदर किए गए। मादक पदार्थ तस्करी के 169 मुकदमे दर्ज कर 319 तस्कर गिरफ्तार किए। 53 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। गौसगंज कांड के आरोपी बख्तावर पर रासुका लगाई गई।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बीते साल अलग-अलग आरोपों में 99 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। वर्ष 2025 में पुलिस अपराधियों पर और सख्त कार्रवाई करेगी, साथ ही जनता के और करीब जाएगी।