बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय पहचान स्थापित करने के लिए देश-विदेश के शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन व ऑफलाइन पढ़ने का अवसर दे रहा है। इसके लिए विद्यार्थी www.mjpru.ac.in पर 15 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं।
कुलसचिव संजीव कुमार के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विवि ने देश के अन्य संस्थानों व विदेशी विद्यार्थियों के लिए प्रावधान बनाया है कि वे विवि परिसर के पाठ्यक्रम में ऑनलाइन व ऑफलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। विद्यार्थी अपनी रुचि का विषय चुनकर पढ़ेंगे। उन्हें ऐसे ग्रेड दिए जाएंगे, जिसे देश-विदेश के संस्थानों में स्वीकार किया जा सकेगा।
विवि की ओर से वेबसाइट पर इस संंबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यार्थियों के प्रवेश का विवि को आगामी वर्षों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में लाभ मिलेगा। संवाद