विवि ने ओपन की स्नातक, भारांक के लिए विंडो
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को अनिवार्य अर्हता स्नातक और भारांक का विकल्प भरने के लिए 30 जून तक विंडो फिर ओपन यानी शुरू की है। अगर किसी अभ्यर्थी ने अनिवार्य अर्हता का विकल्प नहीं चुना है तो वे संबंधित लॉगिन आईडी से विकल्प पर जानकारी संशोधित या उसे दर्ज कर सकते हैं। ताकि ऑनलाइन मेरिट के आधार पर प्रवेश लेने या प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग के दौरान प्रवेश लेने में कोई असुविधा न हो।
प्रयोगात्मक और आंतरिक परीक्षा की तिथि 30 तक बढ़ाई
रुहेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक, परास्नातक, व्यावसायिक वार्षिक पाठ्यक्रम की प्रयोगात्मक और आंतरिक परीक्षा कराने के लिए परीक्षा नियंत्रक ने तारीख 30 जून तक बढ़ा दी है। कॉलेज प्रशासन को निर्धारित तिथि तक हर हाल में परीक्षा कराकर अंक विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। किन्हीं भी वजह से अगर परीक्षा नहीं कराई गई या अंक अपलोड नहीं हुए तो इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। इसके अलावा परीक्षा संपन्न कराने के नियम यथावत रहेंगे।