फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्रिटिकल थिंकिंग से विद्यार्थी पढ़ रहे सकारात्मकता का पाठ

Sat, 21 Nov 2026 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थी नई शिक्षा नीति के तहत सकारात्मकता का पाठ पढ़ रहे हैं। शुक्रवार को विद्यार्थी ग्रुपों में बंटकर सकारात्मकता पर अलग-अलग विषयों पर काम कर अपनी क्रिटिकल थिंकिंग को विकसित करते नजर आए।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. हेमा खन्ना ने बताया कि मनोविज्ञान के पाठ्यक्रम में पहले मन के विकारों पर ध्यान दिया जाता था। अब नई शिक्षा नीति में सकारात्मकता पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों को कृतज्ञता, धन्यवाद, क्षमा, सामाजिक जागरूकता, सहानुभूति और करुणा जैसे विषय दिए गए हैं। इन विषयों पर चिंतन से विद्यार्थियों में भावनात्मक समझ बढ़ रही है। यह पहल उन्हें अपनी और दूसरों की भावनाओं को समझने में मदद कर रही है। उन्हें सात दिन तक अपने विषयों से जुड़े एहसासों पर लिखकर मंथन करना है। डॉ. खन्ना ने कहा कि इन सामान्य शब्दों का बड़ा असर होता है। इससे विद्यार्थियों की अपनी और दूसरों की भावनाओं के प्रति सोच विकसित होगी।

मेरे विषय सेल्फ अवेयरनेस व सोशल अवेयरनेस रहे। मैंने पहले सात दिन अपने और अगले सात दिन दूसरों के बारे में जाना और उस पर काम किया। मैंने पाया कि हम अपनी भावनाओं और दूसरे की भावनाओं को अच्छे समझ पा रहे हैं। - सिमोल चिकारा, पंचम सेमेस्टर
विज्ञापन

मुझे संवेदना और करुणा जैसे विषय मिले। इस पर काम करते हुए पता चला कि यदि हम किसी की सहायता जाने-अनजाने में करते हैं, लेकिन अब एहसास को लिख भी पाई। मैंने जाना कि किसी की मदद करने मन को संतोष मिलता है। रुमाइसा जेनब, पंचम सेमेस्टर
मेरे विषय आशा और लचीलापन का टॉपिक मिला। इसमें मैंने सात दिन तक किसी से बेहतर-से-बेहतर आशा कैसे रखी जाए ये नोट किया। इसके बाद अगले सात दिन तक यदि वो आशा पूरी न हो तो निराश न होकर अपनी समस्या का निदान करना सीखा। - तनीशा, पंचम सेमेस्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें