फरीदपुर। कोचिंग से पढ़कर घर जा रहे छात्र को रोककर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित छात्र ने लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। यूपी 112 पुलिस को सूचना देकर आरोपियों को उनके हवाले कर दिया गया। पुलिस ने लूटे हुए दो मोबाइल फोन व एक बाइक बरामद कर दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
फरीदपुर नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी छात्र प्रियांशु स्टेशन रोड पर कोचिंग पढ़कर घर जा रहा था। तभी स्टेशन रोड पर ही दो बाइक सवार बदमाश आए और छात्र को रोक लिया। बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने सहनशीलता दिखाते हुए आरोपियों पकड़ कर रोकते हुए चिल्लाने लगा। तभी वहां मौजूद लोगों ने दौड़कर आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नगर के पुराना भुता रोड शिवनगर कॉलोनी निवासी चंद्रसेन यादव, बकैनिया गांव निवासी देवराज यादव के रूप में हुई है। संवाद