फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में चीनी मांझा से कटी छात्र की गर्दन, लहूलुहान होकर फ्लाईओवर पर गिरा, हालत नाजुक

सार

बरेली में चीनी मांझे की वजह से महादेव पुल पर बुधवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। कोचिंग जा रहे कक्षा 12 के छात्र की गर्दन मांझे से कट गई। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में चीनी मांझे की वजह से फिर हादसा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के पास महादेव पुल पर कोचिंग जाते समय कक्षा 12 के छात्र वैभव प्रताप सिंह की गर्दन चीनी मांझे की चपेट में आ गई। वैभव स्कूटी से कोचिंग जा रहा था। अचानक चीनी मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया। रगड़ लगने से उसकी गर्दन कट गई। देखते ही देखते र्दन से खून बहने लगा और वह पुल पर ही गिर पड़ा।

विज्ञापन

घटना के दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने घायल छात्र को तुरंत अपनी कार से नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार गर्दन पर गहरा घाव होने के कारण छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा चीनी मांझा 
इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार द्वारा चीनी मांझे की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के बावजूद शहर में खुलेआम इसकी बिक्री होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध रूप से बिक रहे चीनी मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

मंत्री का भतीजा भी हो चुका है घायल 
बता दें कि शहर में चीनी मांझे की वजह से पहले ही घटनाएं हो चुकी हैं। बीते 15 जून को श्यामगंज फ्लाईओवर पर चीनी मांझे की चपेट में आने से प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के भतीजे वीर सिंह गंगवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। निजी अस्पताल में कई दिनों तक उनका उपचार चला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें