एसपी सिटी ने किया त्रिवटीनाथ मंदिर में सुरक्षा का निरीक्षण
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसपी सिटी मानुष पारीक ने बुधवार को त्रिवटीनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रवेश, निकास मार्गों, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण पर ध्यान दिया गया। पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस ड्यूटी प्वाइंट भी देखे गए। पारीक ने मंदिर समिति से बात कर आवश्यक निर्देश दिए।