फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुतुबखाना पुल पर छात्र की गर्दन में लिपटा चीनी मांझा, बाइक से गिरकर हुआ घायल

Thu, 26 Jun 2025 05:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद भी बरेली में इसकी जमकर ब्रिकी हो रही है। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस मांझे की वजह से बृहस्पतिवार को एक छात्र घायल हो गया। 
विज्ञापन
छात्र की गर्दन और हाथ पर लगी चोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कुतुबखाना पुल पर चीनी मांझे की वजह से एक बार फिर हादसा हो गया। बाइक से जा रहे छात्र की गर्दन और हाथ में मांझा लिपट गया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरने से घायल हो गया। मांझे की रगड़ लगने से गर्दन में भी चोट लगी है। घायल छात्र का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। 

विज्ञापन


कालीबाड़ी निवासी व्यापारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि उनका बेटा दर्श अग्रवाल जीआरएम स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। उनका बेटा बृहस्पतिवार सुबह बाइक से स्कूल जाने के लिए निकला था। क़ुतुबखाना पुल पर उसकी गर्दन में मांझा लिपट गया और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। आशीष अग्रवाल ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही मांझा बनाने और बेचने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। बता दें कि कुतुबखाना पुल पर पहले ही चीनी मांझे की वजह से हादसे हो चुके हैं। 

चीनी मांझे से कटी युवक की गर्दन
मंगलवार रात में करीब साढ़े आठ बजे ईसाइयों की पुलिया के पास से ऋषभ निकल रहा था। इस दौरान वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। आनन-फानन उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां पर उसका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें