फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हैदरी दल का एक और सदस्य गिरफ्तार, माहौल खराब करने की कर रहा था कोशिश

Thu, 26 Jun 2025 10:30 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के गांधी उद्यान में धर्म विशेष की महिलाओं और लड़कियों को दूसरे धर्म के प्रति भड़काने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह हैदरी दल का सदस्य बताया गया है। 
विज्ञापन
आरोपी रियाजुद्दीन - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की निजता भंग, गलत टिप्पणी करने और समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले हैदरी दल के एक और सदस्य को पुलिस ने बुधवार को गांधी उद्यान से गिरफ्तार कर लिया। वह यहां माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा था। उसके पास मिले मोबाइल फोन में हैदरी दल नाम से व्हाट्सएप ग्रुप भी मिला, जिसमें वह एडमिन है। इंस्टाग्राम पर भी हैदरी दल नाम से आईडी चल रही थी। इसके अलावा मोबाइल में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। 

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर सात जून को रिपोर्ट दर्ज की थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ युवक हैदरी दल नाम से ग्रुप बनाकर दो समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने की कोशिश कर रहे थे। समुदाय विशेष की महिलाओं और लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस अब तक ईंट पजाया निवासी समीर रजा, थाना भुता के गांव मलपुर निवासी शहवाज रजा उर्फ सूफियान, असलम कॉलोनी बैरियर टू चौकी निवासी जैश रिजवी और बहेड़ी थाने के मोहल्ला लोधीपुर निवासी शानू को जेल भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: सात साल में हिस्ट्रीशीटर जुबैर ने बनाई अकूत संपत्ति, एक मकान पर चला बुलडोजर... चार और निशान पर
विज्ञापन
विज्ञापन


चार आरोपियों को जेल भेजने के बाद भी हैदरी दल की गतिविधियां थम नहीं रहीं थीं। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांधी उद्यान में युवक धर्म विशेष की महिलाओं और लड़कियों को दूसरे धर्म के प्रति भड़का रहा है। इसके बाद पुलिस ने थाना व कस्बा फरीदपुर निवासी रियाजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें