कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाईवे पर गांव पट्टी के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया।
कस्बा शीशगढ़ निवासी पप्पू सिंह शनिवार को बाइक से बरेली किसी काम से जा रहे थे। दोपहर के बाद हाईवे पर गांव पट्टी के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत डिवाइडर से टकराकर रोड पर गिर गए। सिर में चोट लगने से वह बेसुध हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
बाइक और कार की भिड़ंत में दो लोग घायल
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव खैलम के पास कार और बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव खटेटा निवासी रहीस ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शाम को तकरीबन 6 बजे वह और उनकी बाइक पर बैठा गांव का ही अरविन्द अलीगंज की ओर से अपने गांव आ रहे थे। वह खैलम गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।