फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टैंकर की चपेट में आने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। बाइक सवार छात्र शुक्रवार दोपहर टैंकर की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

छात्र की बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे उसके परिवार में मातम पसर गया।
परिजनों के अनुसार मोहल्ला घेर अन्नू खां निवासी 19 वर्षीय आरिश बीबीए का विद्यार्थी था। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाइक से घर लौट रहा था।
पुरैना मंदिर के सामने पेट्रोल पंप के समीप स्टेशन रोड की ओर से आ रहे अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व पालिका चेयरमैन सैयद आबिद अली मौके पर पहुंच गए।
चेयरमेन ने घायल छात्र को तत्काल बरेली के निजी अस्पताल भिजवाया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरिश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। संवाद
कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल : मीरगंज। कार ने बाइक में शुक्रवार शाम टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। घायल को बरेली निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केसर गंगवार पुत्र मोहन स्वरूप निवासी कुरतरा थाना फतेहगंज पश्चिमी अपनी बाइक से जाम की ओर जा रहे थे। तभी कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इसमें केसर गंगवार का दाहिना पैर टूट गया और शरीर में भी चोटें आई हैं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें