फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: श्मशान घाट की सड़क निर्माण के लिए दोबारा कोशिश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। चार माह से श्मशान घाट की सड़क निर्माण का कार्य अधर में है। रुकी हुई प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को फिर से कोशिश शुरू हो गई। नायाब तहसीलदार सिरौली दीपक कुमार लेखपाल एवं श्मशान घाट समिति सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। इसमें आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए किसानों से बातचीत की। कस्बे से श्मशान एवं रामगंगा घाट को पक्के मार्ग से जोड़ने के लिए 30 लाख का बजट पास कर 900 मीटर लंबी सड़क के निर्माण का ठेका दे दिया गया। इस पर लेखपाल रामकुमार ने पैमाइश कर सड़क निर्माण का रास्ता साफ कर दिया। 600 मीटर तक सड़क पड़ने के बाद किसानों ने जमीन विवाद को लेकर विरोध कर दिया, तब से यह निर्माण कार्य अटक गया। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने निर्माण प्रक्रिया को पूरी करने के लिए आदेश दिया था, लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया। अमर उजाला ने इस मुद्दे को नौ अप्रैल को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नायाब तहसीलदार राजस्व टीम के साथ बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे और हकीकत समझी। उन्होंने जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें