किसी तरह चंगुल से बचकर निकली पीड़िता
नैनीताल में पीड़ित छात्रा को सहपाठी छात्र मिला। उसने पहले से ही नैनीताल के एक होटल में कमरा बुक कर रखा था। आरोपी उसे होटल में ले गया, जहां पीड़िता की सहेली व युवक की महिला मित्र मौजूद नहीं थी। वहां छात्र ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। असफल होने पर उसे जमकर पीटा। आरोपियों ने छात्रा को बेचने के लिए दिल्ली से ग्राहक बुलाए।
किसी तरह छात्रा सहपाठी के चंगुल से छूटकर होटल के बाहर आई। भाई को बुलाकर नैनीताल से बरेली पहुंची। एसएसपी के आदेश के बाद फरीदपुर थाना में आरोपी छात्र और उसका सहयोग करने वाली उसकी महिला मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है।