फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेज हवा से थमी धुंध, दो डिग्री लुढ़का दिन का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सप्ताहभर से धुंध में सांस ले रहे शहरवासियों को बृहस्पतिवार को राहत मिली। देर रात चली तेज हवा से धुंध छंटी और राजेंद्रनगर का एक्यूआई 82 दर्ज हुआ। यह सामान्य स्तर पर रहा। व्यावसायिक क्षेत्र सिविल लाइंस का वायु प्रदूषण मापक केंद्र का सर्वर प्रभावित रहा।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से पहाड़ों की हवा अब मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही है। शहर पर निम्न वायुदाब का क्षेत्र होने से बुधवार देर रात हवा ने तेजी से प्रवेश किया। न्यूनतम पारा सामान्य स्तर पर 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर पर मंडरा रही धुंध तेज हवा से साफ हुई और सुबह धूप निकली। दिन में तेज हवा चलने से अधिकतम पारा दो डिग्री गिरावट के बाद 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अतुल के मुताबिक अब सप्ताह भर हवा शुष्क रहेगी। सुबह-शाम कोहरा छाने का अनुमान है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें