फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्वरोजगार की राह में शर्तों की अड़चन, बैंक के चक्कर काट रहे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। युवाओं के आत्मनिर्भर बनने की राह में बैंक अड़चन बन रहे हैं। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत अनुदान व ऋण न मिलने से कई युवा बेरोजगार ही रह गए। वित्त वर्ष में 255 लक्ष्य के सापेक्ष बैंकों ने 63 आवेदन ही स्वीकारे। शेष कमी बताकर निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

सीएम स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को रोजगार स्थापित करने के लिए उद्योग केंद्र से 25 फीसदी तक अनुदान मिलता है। उपायुक्त उद्योग विकास यादव के मुताबिक, योजना के तहत प्राप्त आवेदनों को शासन से जारी शर्तों पर परखने के बाद लोन स्वीकृत के लिए उनको बैंक भेजते हैं। इसके बाद बैंक अपने स्तर से कई अन्य दस्तावेज की मांग करते हैं, जिन्हें पूरा कर पाना आवेदक के लिए चुनौती है। शुरुआत में उन्हें सहयोग की जरूरत होती है।
आवेदन निरस्त होने से उनका मनोबल टूटता है। वित्त वर्ष 2025-26 में वार्षिक लक्ष्य 255 के सापेक्ष 242 आवेदन प्राप्त हुए हुए। उद्योग विभाग ने सत्यापन के बाद 239 आवेदन बैंकों को लोन स्वीकृत करने के लिए भेज दिया। महज 63 आवेदन ही बैंक ने स्वीकृत किए और इसमें से 49 आवेदकों को लोन मिला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें