फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हड़ताल बेअसर, राशन वितरण में बरेली प्रदेश में चौथे पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छह माह से लाभांश न मिलने से आक्रोशित कोटेदारों की हड़ताल मंगलवार को बेअसर रही। 95 फीसदी से ज्यादा कोटेदारों ने खाद्यान्न वितरित किया। शासन से जारी रिपोर्ट के अनुसार 16 फीसदी कार्डधारकों को राशन वितरित कर बरेली प्रदेश में चौथे पायदान पर है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह के मुताबिक, 7.67 लाख के सापेक्ष जिले में 1.21 लाख राशन कार्डधारकों को राशन वितरण हो चुका है। बताया कि प्रांतीय आह्वान पर पहले दिन कुछ कोटेदारों ने हड़ताल शुरू की पर उनके लाभांश के भुगतान को लेकर मुख्यालय की ओर से आश्वासन मिलने पर दूसरे दिन 80 फीसदी से ज्यादा कोटे की दुकान खुलीं। मंगलवार को जिले में सभी दुकानें खुलीं और राशन वितरण हुआ।
बरेली शहर की कुछ कोटे की दुकान बंद रहीं। पता चला कि संबंधित कोटेदार व्यक्तिगत कार्य के चलते जिले से बाहर हैं। जो वापस आने पर खाद्यान्न का वितरण करेंगे। बताया कि अगस्त माह के लिए आवंटित राशन का वितरण दस अगस्त तक किया जाना है।
विज्ञापन


ई-केवाईसी में प्रदेश में पहले स्थान पर जिला
राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक यूनिट की चल रही ई-केवाईसी में बरेली प्रदेश में पहले पायदान पर है। जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक बरेली में 31,45,277 यूनिट हैं। इसके सापेक्ष 26,72,393 यूनिट की ई-केवाईसी पूरी हाे चुकी है। जो 84.97 फीसदी है। वहीं, सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें