फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 103 शिक्षकों-कर्मचारियों का वेतन व मानदेय रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 21 जून से 20 जुलाई के बीच जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के निरीक्षण में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले 64 शिक्षामित्र, 20 सहायक अध्यापक, 14 अनुदेशक, चार प्रधानाध्यापक व एक चपरासी का वेतन व मानदेय रोका गया है। कार्रवाई की जद में आए 103 शिक्षकों-कर्मचारियों में सबसे अधिक 17 नवाबगंज क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

बीएसए संजय सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई जिला समन्वयकों और विभागीय अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। उन्होंने अपनी निरीक्षण तिथियों पर इन कर्मियों को विद्यालयों में अनुपस्थित पाया। इस कदम का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन बनाए रखना और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना है।
सभी को यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जब तक इन कर्मचारियों की अनुपस्थिति के संबंध में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलता और अग्रिम आदेश जारी नहीं होते, तब तक उनका वेतन या मानदेय जारी नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें