संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव के नेतृत्व में प्रभारी ललतेश के साथ अतिक्रमण हटाओ दस्ता निकला। मिनी बाइपास से लेकर चौपुला पुल, डेलापीर, ईंट पजाया चौराहा, कोहाड़ापीर से सिविल लाइंस तक अतिक्रमण हटवाया गया।
बरेली में नगर निगम की टीम ने अब अतिक्रमण पर सख्त रुख अख्तियार किया है। शुक्रवार को अभियान के दौरान कई दुकानदारों के काउंटर व सामान को जब्त किया गया। कई व्यापारियों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। अभियान के दौरान कई जगह विवाद की स्थिति भी बनी।
विज्ञापन
संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव के नेतृत्व में प्रभारी ललतेश के साथ अतिक्रमण हटाओ दस्ता निकला। मिनी बाइपास से लेकर चौपुला पुल, डेलापीर, ईंट पजाया चौराहा, कोहाड़ापीर से सिविल लाइंस तक अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान जिन इलाकों में पहले ही अभियान चलाया जा चुका है, वहां दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर दुकानदारों के काउंटर, कपड़े, ठेले और अन्य सामान को जब्त कर लिया गया। किला से चौपुला के बीच में टीम को कई बार विरोध का भी सामना करना पड़ा।
फोर्स की गैरमौजूदगी में निगम की टीम अतिक्रमण हटा रही है, लेकिन संबंधित क्षेत्र पुलिस को हैंडओवर नहीं कर पा रही है। इस वजह से वहां दोबारा अतिक्रमण हो जा रहा है। डेलापीर चौराहे पर सड़क किनारे मछली बेच रहे एक व्यापारी की मछलियों को दस्ते ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
वहीं, ईंट पजाया चौराहे पर टायरों की दुकान से बाहर रखे कई टायरों को जब्त किया गया है। निरीक्षक विवेक के मुताबिक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जुर्माने की भी कार्रवाई की जा रही है। मछली बेचने वाले पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
अतिक्रमण अभियान सख्ती से चलाया जाएगा। इसमें हीलाहवाली नहीं होगी। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराकर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करना हमारा प्रथम लक्ष्य है। - मयंक यादव, संयुक्त नगर आयुक्त