फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ-चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में आवारा कुत्ते ने किया सफर, यात्री ने डीआरएम से की शिकायत

Mon, 13 Nov 2023 09:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

दिवाली पर ट्रेनों में भीड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इस बीच एक और तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। लखनऊ-चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में आवारा कुत्ते ने सफर किया। एक यात्री ने इसकी तस्वीर के साथ रेलवे से शिकायत की है। 
विज्ञापन
एसी कोच में घूमता आवारा कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सप्ताह एसी कोच में किशोरी से छेड़खानी की वजह से सुर्खियों में रही 12241 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अब आवारा कुत्ते को लेकर चर्चा में है। ट्रेन के एसी कोच में आवारा कुत्ते ने सफर किया। एसी तृतीय कोच में यात्रा कर रहे अभि सिंह ने कोच में आवारा कुत्ते की फोटो के साथ डीआरएम से शिकायत की है। 

विज्ञापन


यात्री ने एक्स (ट्विटर) के जरिये की गई शिकायत में कहा है कि इस दिवाली ट्रेन में आवारा कुत्ते भी यात्रा कर रहे हैं। यात्री ने फोटो भी साझा किया है, जिसमें कोच में सीट के पास आवारा कुत्ता खड़ा दिखाई दे रहा है। शिकायत मिलने के बाद डीआरएम आरके सिंह ने मामले की जांच और कार्रवाई का आदेश दिया है। 

विज्ञापन

दौराई-दरभंगा विशेष ट्रेन के ऊपर चढ़ा यात्री
अजमेर के दौराई से दरभंगा के बीच चलने वाली 05538 विशेष ट्रेन से सोमवार को हादसा होते-होते बच गया। सोमवार को यह ट्रेन दो घंटे की देरी से अपराह्न 3:35 बजे शाहजहांपुर पहुंची। शाहजहांपुर से चलने के बाद ट्रेन में सवार एक यात्री किसी तरह से कोच की छत पर पहुंच गया। इससे ओएचई लाइन से हादसा होने का खतरा पैदा हो गया। 

कंट्रोल रूम ने आरपीएफ को अलर्ट किया। इसके बाद ट्रेन को रोजा में रोक लिया गया। यात्री को कोच की छत से उतार कर आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया। यात्री मानसिक रूप से कमजोर था। बाद में उसे छोड़ दिया गया। इस दौरान डाउन लाइन की तीन ट्रेनें और दो मालगाड़ियां प्रभावित हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें