पीड़ित परिवार से भी किए सवाल-जवाब
सोमवार की सुबह लड़की की मां पीड़ित युवती को लेकर चौकी बड़गांव पहुंच गई। आरोप है कि यहां लगभग तीन घंटे तक पीड़ित परिवार से ही पुलिस सवाल-जवाब करती रही। दोपहर में पीड़ित युवती और उसकी मां को पुलिस थाने लेकर गई ,जहां दोपहर बाद गांव के ही युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में नाम दर्ज मुकदमा लिख पीड़ित को मेडिकल के लिए बरेली भेज दिया गया।
रविवार रात नौ बजे की घटना को चौकी पुलिस ने अगले दिन सोमवार दोपहर 12 बजे अधिकारियों को बताया। इस मामले में चौकी इंचार्ज बड़गांव दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित को लेकर परिवार के लोग रात को चौकी तो आए थे, लेकिन तहरीर नहीं दी थी। सोमवार को तहरीर दी, तभी आगे की कार्रवाई हुई।
सिरौली थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला छेड़छाड़ का लग रहा है। परिवार वालों ने जो तहरीर दी है, उसके मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।