नवाबगंज। विकासखंड के सिजौलिया गांव में हो रहे नाले के निर्माण में घटिया सामग्री लगाया जा रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मामले की शिकायत ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि से की है। मामले में संज्ञान लेकर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, नाले की निर्माण पर रोक लगा दी गई है।
सिजौलिया गांव में लाखों रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में पीला ईंट और नदी का रेत प्रयोग में लाया जा रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मामले की शिकायत ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. एके गंगवार से की है। बीडीओ महेशचंद्र शाक्य ने एडीओ पंचायत आशीष भटनागर को जांच के आदेश दिए हैं। एडीओ पंचायत ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। ग्राम पंचायत अधिकारी मो. अमजद ने बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच विवाद है। मंगलवार को गांव जाकर निर्माण कार्य की जांच-पड़ताल की जाएगी। संवाद
विकास से लेकर मनरेगा के कार्यों तक में गड़बड़ी, शिकायत
नवाबगंज। क्षेत्र के मियांपुर गांव के मजरा गूलरडांडी में हुए विकास कार्यों में अनियमितताएं बरती गई हैं। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र व दिव्यांग शौचालय के निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री के प्रयोग के साथ ही मनरेगा कार्य में भी खूब गड़बड़ी की गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने मामले की शिकायत कमिश्नर से की है।
मियांपुर गांव के मजरा गूलरडांडी के राम सरन, पुरुषोत्तम, चन्द्रसेन, प्रेमपाल, वीरपाल, सुरेश कुमार, संतोष कुमार, झम्मनलाल, हरप्रसाद, उत्तम कुमार, ओमकार आदि का आरोप है कि उनके गांव में हुए आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय में हुए दिव्यांग शौचालय के निर्माण में मानक के अनुसार रिंग बीम नहीं डाल कर सिंगल सरिया डाली गई है। इसके साथ ही निर्माण कार्य में पीला ईंट का प्रयोग किया गया है। वहीं, मनरेगा कार्य के साथ ही गांव में कराए गए इंडिया मार्का हैंडपंप के रिबोर में भी खूब धांधली की गई है। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि लोग उनकी झूठी शिकायतें कर रहे हैं। पिछले वर्ष भी कुछ लोगों ने ये शिकायतें की थीं, जो कि झूठी पाई गई थी। संवाद
संवाद