फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चाचा-भतीजे पर किया पथराव, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मकान की बुनियाद भर कर निर्माण करा रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने ईंट-पत्थरों से पथराव कर दिया। युवक ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की नीयत से उसे घायल कर दिया गया। पीड़ित युवक ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र खतौआ गांव के तस्लीम का आरोप है कि वह अपने मकान के सामने नींव को खोदवाकर निर्माण कर रहे थे। इसी बीच उनके पड़ोसी नहीम, युनिस, महनाज, सानिया, शहजिल, नूरेनिशा ने गाली देते हुए उनके ऊपर पथराव कर दिया। बाद में आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फावड़ा आदि से प्रहार कर दिया। बाद में आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
घायल तस्लीम को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें