स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, बैंक, फायर सर्विस के कर्मचारियों भी संक्रमित
बरेली। कोरोना की जांच में तेजी आते ही संक्रमण के मामले भी तीन गुना बढ़ गए हैं। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 170 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सर्विलांस टीम सभी संक्रमितों के संपर्कों की तलाश कर रही है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण के जहां अब तक रोजाना 40 से 50 मामले सामने आ रहे थे, वहीं, गुरुवार को 170 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। गुरुवार को आईवीआरआई, ट्रू-नेट, कॉरपोरेट लैब और एंटीजन किट की जांच में जिले के ज्यादातर इलाकों तक संक्रमण की पहुंच होने की हैरत करने वाली जानकारी सामने आई है। इनमें नैनीताल रोड नवाबान गली की युवती, सूफी टोला का व्यक्ति, भुता का युवक, भूड़ की मठिया का व्यक्ति, चकमहमूद चौकी वाली गली के दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके अलावा माधोपुर का युवक, पुराना शहर के चार व्यक्तियों के अलावा एक महिला संक्रमित मिली है। कोहाड़ापीर की युवती, सदर बाजार का व्यक्ति, आदर्श कॉलोनी का युवक, महानगर का व्यक्ति, ठिरिया निजावत खान का युवक और एक महिला, करगैना का युवक, रविंद्र नगर बदायूं रोड की युवती, हजियापुर गौंटिया के दो व्यक्ति और एक महिला, गांधी टोला का व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।
विदेश से लौटी महिला, बच्चे भी संक्रमित
लाइनपार सिसिया का व्यक्ति, सिविल लाइंस की युवती और एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। युवती पिछले दिनों विदेश यात्रा से वापस लौटी है। बालूपुरा के दो बच्चे संक्रमित मिले हैं। एक निजी अस्पताल का स्वास्थ्यकर्मी, तोमड़िया की महिला और एक बच्ची, प्रभातनगर का युवक, भट्ठा मोहल्ले का व्यक्ति, पीएसी में महिला समेत दो लोग, वीरसावरकर नगर युवक, राजेंद्रनगर के दो व्यक्ति और एक महिला, गुलजारी नगर का युवक, कटरा चांद खां का व्यक्ति, जोगी नवादा के व्यक्ति और एक महिला, जनकपुरी प्रेमनगर के तीन व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।
कई बुजुर्गों में भी हुई संक्रमण की पुष्टि
कर्मचारी नगर में एक बजुर्ग, भोजीपुरा अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देवचरा की बुजुर्ग महिला, रिछौला का बुजुर्ग, आजाद नगर में बुजुर्ग समेत किला चौकी की युवती, जिला अस्पताल में एक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिला है। सुभाषनगर में एक परिवार के तीन सदस्य, शक्तिनगर में एक व्यक्ति, बड़ा कॉलोनी में युवक, इफको टाउनशिप में व्यक्ति और एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बिथरी चैनपुर में एक व्यक्ति और युवती, आशीष रॉयल पार्क में एक व्यक्ति और एकता नगर में दो बच्चे पॉजिटिव मिले हैं।
एसएसपी कार्यालय का कर्मचारी पूर्व विधायक के परिजन संक्रमित
पवन विहार के पूर्व विधायक के परिवार के तीन सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एसएसपी कार्यालय में भी एक पुलिसकर्मी की जांच भी पॉजिटिव मिली है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय का एक कर्मचारी, रामपुर गार्डन के दो लोग, क्योलडिया का युवक, नवादा का व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। मणिनगर में दो व्यक्ति, मोती कटरा में एक व्यक्ति और दो महिलाएं, जगतपुर में युवक, मीरगंज में एक व्यक्ति, कासगरान का व्यक्ति, घंटाघर का एक व्यक्ति, शास्त्रीनगर में दो व्यक्ति और एक महिला, उरला जागीर का युवक, इंदिरानगर का युवक, साईं धाम कॉलोनी की महिला, बिहारीपुर का युवक, मलूकपुर का व्यक्ति, बिथरी चैनपुर में युवक और एक युवती, बड़ा बाजार में एक युवक, आलोक नगर में एक युवक संक्रमित मिला है।
सीएचसी, फायर स्टेशन, नगर निगम के कई कर्मचारी संक्रमित
सरकारी महकमे के कर्मचारियों को भी कोरोना ने चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इसमें फायर स्टेशन और नगर निगम के छह-छह कर्मचारी संक्रमित मिले है। इससे दोनों विभागों में हड़कंप मच गया है। नवाबगंज सीएचसी पर भी छह स्वास्थ्यकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एक बुजुर्ग महिला और युवती है तो वहीं एक बुजुर्ग व्यक्ति के अलावा तीन व्यक्तियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इज्जतनगर इलाके में गुरुवार को छह संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। संक्रमितों में एक बुजुर्ग भी शामिल हैं।
28 संक्रमितों को नहीं खोज सकी सर्विलांस टीम
170 संक्रमितों की सूची में स्वास्थ्य विभाग 28 लोगों के पते ट्रेस नहीं कर सका है। इन सभी संक्रमितों को विभाग के अफसर ढूंढ रहे हैं, ताकि उन्हें आइसोलेट कराया जा सके।
कोविड अस्पताल में क्रिकेट खेल रहे संक्रमित
बेरली। प्रेमनगर के रहने वाले एक संक्रमित युवक ने बीते दिनों जहां कोविड अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ और संक्रमितों के साथ डांस करने का वीडियो बनाया था, दूसरे दिन, भजन-कीर्तन के साथ ही, स्वच्छता का संदेश दिया था, वहीं, गुरुवार को अब अस्पताल में क्रिकेट मैच खेलते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया है। युवक का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। लोग संक्रमित के परिजन के साथ भी गलत व्यवहार कर रहे हैं। कोरोना से हमको जंग जीतनी है। क्रिकेट खेलकर स्वस्थ रहने की संदेश देने का काम किया है। ब्यूरो