बहेड़ी। ट्यूली गांव के पास किच्छा नदी में एक 46 वर्षीय युवक का शव देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालकर उसकी शिनाख्त की। मृतक की शिनाख्त 46 वर्षीय मोहम्मद उमर निवासी ट्यूला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। परिजनों के मुताबिक मृतक बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे से घर से गायब हो गया था। वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। संवाद