बरेली। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर नाबालिग चालकों वाले 25 ई-रिक्शा सीज कर दिए। सोमवार को एसपी यातायात ने इसका आंकड़ा जारी किया।
एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एक से पांच जनवरी तक शहर के 35 चौराहों पर 16,735 लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। 5,294 वाहनों का चालान कर 53 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। 9,345 लोगों को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया। पांच दिनों में नशा करके वाहन चलाने वालों के 27 चालान किए और 2.70 लाख रुपये जुर्माना लगाया। ओवरस्पीड के 382 चालान किए और 7.64 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। गलत साइड में वाहन चलाने वाले चालकों के 423 चालान किए और 8.46 लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। नो पार्किग में वाहन खड़ा करने वाले चालकों के 1,825 चालान किए गए। 9.12 लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। अवयस्क चालकों के 25 ई-रिक्शा सीज कर दिए। रिफ्लेक्टर टेप न लगे होने पर 34 वाहनों के चालान किए गए। ब्यूरो