फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नहर में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/हाफिजगंज। सोमवार को बिथरी और बीजामऊ गांव के बीच नहर में एक महिला का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पहचान कराने की कोशिश की, पर कामयाबी नहीं मिली। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि शव कई दिन पुराना है। महिला के चेहरे का मांस गल चुका है। उसने सफेद रंग का लाल फूलदार स्वेटर, हरा कुर्ता और लाल सलवार पहन रखी थी। महिला की आयु 35 से 40 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। माना जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व महिला के शव को कहीं दूर फेंका गया होगा, जो नहर में बहकर यहां आ गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें