फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिजवान हत्याकांड में परिजनों के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र ने रिजवान हत्याकांड में उनके पिता रईस अहमद सिद्दीकी व अन्य परिजनों को अपने कार्यालय बुलाकर बयान दर्ज किए हैं।शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी अनुराग आर्य व विधायक डॉ. एमपी आर्य के सामने परिजनों ने रिजवान हत्याकांड का मामला उठाया। एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच एसपी देहात उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा को करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी रिजवान का शव शुक्रवार को मध्य प्रदेश के जिला नर्मदापुरम के थाना माखनपुर के जंगल से बरामद हुआ था। इस मामले में मृतक के पिता रईस अहमद ने थाना नवाबगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। शनिवार को परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद एसएसपी से मिलकर जांच की मांग की थी। इस मामले में एसएसपी ने एसपी देहात उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। संवाद

छह जनवरी को अज्ञात पर रिपोर्ट हुई थी दर्ज
ढाई माह पहले 10 नवंबर को कस्बे के राइस मिलर रईस अहमद सिद्दीकी का पुत्र मो. रिजवान घर से देहरादून फैक्टरी में काम करने के लिए कहकर गया था, लेकिन वह वहां न पहुंचकर मध्य प्रदेश अपने साथी मो. अरमान के पास पहुंचा था। दो दिन बाद जब रिजवान का फोन नहीं लगा तो उसकी तलाश शुरू हुई। इस मामले में आठ दिसम्बर को पुलिस ने रिजवान की गुमशुदगी दर्ज की है, जिस पर पुलिस ने छह जनवरी को अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें