फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रसव के नाम पर धन उगाही मामले में बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में वीडियो वायरल होने के बाद जांच के लिए पहुंचे एसीएमओ व डिप्टी एसीएमओ
विज्ञापन

मीरगंज। सीएचसी में प्रसव कराने के नाम पर पैसे वसूलने के वायरल वीडियो की जांच करने एसीएमओ डाॅ. पवन कपाही एवं डिप्टी सीएमओ डाॅ. लइक अहमद करीब दोपहर दो बजे मीरगंज सीएचसी पहुंचे। वहां सीएचसी अधीक्षक के कमरे में ड्यूटी पर रहीं एएनएम और कुछ आशाओं के बयान दर्ज किए। दोनों अधिकारी लगभग दो घंटे तक रहे।
पैसे लिए किसने, अधिकारियों को जानकारी नहीं
जांच अधिकारी एसीएमओ डाॅ. पवन कपाही एवं डिप्टी सीएमओ डाॅ. लइक अहमद ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। पैसे वसूलने की बात सही पाई गई है, लेकिन अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि पैसे लिए किसने। इसकी जानकारी के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने दोनों अधिकारियों को अपने बयान में बताया कि यहां पर निर्धन लोगों से प्रसव के नाम सेअवैध वसूली होती है। पैसे न देने पर मरीजों को टहलाया जाता है। उन्होंने 12 और 16 सितंबर को वायरल वीडियो का मुद्दा उठाया था। 16 सितंबर को सीएचसी परिसर में कई लोगों के साथ धरना भी दिया था। इसके बाद एसडीएम के आश्वासन पर नथपुरा के उमेश से लिए गए पैसे वापस करा दिए गए थे। जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने के 300 रुपये, फिटनेस के 200 रुपये, कन्या सुमंगला योजना के लिए एक हजार प्रति व्यक्ति से वसूले जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें