फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दोनों पैर, एक हाथ गंवाने वाली छात्रा के बयान दर्ज, छेड़खानी के विरोध पर आरोपी ने ट्रेन के आगे धकेला था

Fri, 03 Nov 2023 03:18 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सीबीगंज के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा के साथ 10 अक्तूबर की शाम घटना हुई थी। वह रेल पटरी पर लहूलुहान हालत में मिली थी। उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गया था। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।  
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज इलाके में ट्रेन के आगे धक्का दिए जाने से दोनों पैर व एक हाथ गंवाने वाली छात्रा का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज किए हैं। अब छात्रा के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष होंगे, फिर उसे वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


सीबीगंज के एक गांव की इंटर की छात्रा के साथ 10 अक्तूबर की शाम घटना हुई थी। पिता के मुताबिक गांव के ही शोहदे ने रास्ते में रोककर बेटी से छेड़खानी की थी। विरोध करने पर उसे ट्रेन के आगे फेंक दिया था। इससे उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गया था। 

ये भी पढ़ें- प्रेमी ने दिया धोखा: खुद को कुंवारा बता किया प्रेम विवाह, निकला दो बच्चों का पिता, प्रेमिका को घर से निकाला
विज्ञापन


बरेली के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। सेप्टिक फैलने के डर से उसके दोनों पैर व एक हाथ दोबारा काटने पड़े हैं। पिता के मुताबिक सीबीगंज इंस्पेक्टर राधेश्याम और सीओ द्वितीय राजकुमार मिश्रा अस्पताल आए और छात्रा के बयान दर्ज किए। 

विज्ञापन

घर लौट रही थी छात्रा 
सूत्रों ने बताया कि छात्रा ने यही दोहराया है कि वह रेलवे क्रॉसिंग के रास्ते से अपनी सहेली से किताब लेकर घर लौट रही थी। तभी गांव के विजय ने उसे रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। 

छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे रेलवे लाइन पर धक्का दे दिया। इसी बीच ट्रेन आ गई और उसके साथ अनहोनी हो गई। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण भी कराया। सूत्रों के मुताबिक मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें