फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरौली-गुलड़िया से बरेली तक बनेगा स्टेट हाईवे: धर्मपाल 

Sun, 30 Apr 2017 01:27 AM IST
सिरौली। 
विज्ञापन
सिरौली-गुलड़िया से बरेली को बनेगा स्टेट हाईवे: धर्मपाल  - फोटो : सिरौली-गुलड़िया से बरेली को बनेगा स्टेट हाईवे: धर्मपाल 
विज्ञापन
प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने रामपुर से सिरौली-गुलड़िया होकर बरेली तक स्टेट हाईवे बनाने की बात कही है। बरेली-सिरौली-दिल्ली के लिए शुरू हुई बसों के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर आयोजित सभा में दोनों ने यह योजना बताई। इस अवसर पर बरेली परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा मौजूद रहे। 
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि जल्द ही सिरौली से बरेली रोड का निर्माण शुरू कराया जाएगा। कैलाशगिरि मणि और गोराधा के दोनों पुल बनवाने, मुरादाबाद से शाहबाद होकर आंवला तक नहर बनवाने की योजना बताई। उन्होंने कहा कि वह हरिद्वार जा रहे हैं, वहां रामगंगा की पूजा कर बरेली की रामगंगा को अविरल कराने के लिए जल छुड़वाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस प्रशासन को नसीहत दी कि सपा सरकार की गुंडागर्दी की मानसिकता को छोड़ दें। उन्हाेंने कहा कि सिरौली में शमशान घाट बनवाने की मांग उठी, इसे जल्द मंजूरी मिलेगी। सभा में यशु गुप्ता, अतुल गुप्ता, रामप्रकाश रस्तोगी, अशोक गुप्ता, पुनीत, प्रदीप गुप्ता  शोभित गुप्ता, हरिओम पांडे, सुरेश पांडे, अनुराग पांडे, राजबहादुर पांडे, डॉ. विनोद भारद्वाज, प्रताप सिंह चौहान, प्रदीप गुप्ता, पुनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
नई रोडवेज बसों का हुआ समय निर्धारण 
सिरौली। बरेली से सिरौली होते हुए दिल्ली रूट के लिए शुरू की गई रोडवेज के समय का निर्धारण कर दिया गया है। बरेली परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि एक बस बरेली से सुबह आठ बजे चलेगी जो 10:30 पर सिरौली पहुंचेगी, यहां से 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। दूसरी बस बरेली से सुबह 11 बजे चलकर दोपहर 1:30 पर सिरौली पहुंचेगी, यहां से दो बजे दिल्ली के लिए चलेगी। दिल्ली के दोनों बसें आनंद बिहार के प्लेट फार्म नंबर 114 से मिलेंगी, पहली का समय रात दस और दूसरी का रात 11 बजे रहेगा। इसके अलावा सिरौली से सुबह पांच बजे एक बस बरेली के लिए जाएगी, दोपहर दो बजे बरेली से सिरौली के लिए रवाना होगी। एक अन्य बस शाम 5 बजे सिरौली से बरेली जाएगी। बस सेवा के विस्तार पर स्थानीय व्यापारी समेत अन्य लोगों ने खुशी जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें