फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईवीआरआई में सजा श्वानों का मंच, 16 को चुना गया विजेता

Mon, 26 Oct 2026 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में रविवार को रुहेलखंड केनेल क्लब की ओर से 45वां एवं 46वां ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैंपियनशिप डॉग शो आयोजित किया गया। इसमें देशभर से 45-50 नस्ल के श्वानों ने प्रतिभाग किया। इसमें विदेशी नस्ल के कुत्ते भी शामिल रहे। उनकी शारीरिक बनावट, चाल-ढाल और नस्लीय विशेषताओं को देखने के लिए श्वान प्रेमियों में उत्साह रहा।
विज्ञापन

निर्णायक के रूप में मलयेशिया के वेंग वोह चान और जापान के सेइशिरो इकुता ने निर्धारित मानकों के आधार पर श्वानों का आकलन किया। अलग-अलग नस्ल के श्वानों ने अपने हैंडलर के साथ रिंग में प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने उनके प्रदर्शन और शारीरिक विशेषताओं को परखने के बाद विजेताओं का चयन किया। रुहेलखंड केनेल क्लब के उपाध्यक्ष अमित यादव ने बताया कि कार्यक्रम में 250 श्वानों ने हिस्सा लिया। इनमें पंजाब, दिल्ली, कोलकाता, राजस्थान, उत्तराखंड, लखनऊ समेत कई राज्यों के श्वान शामिल रहे।
16 श्वानों को विजेता घोषित किया गया। 45वें शो के विजेताओं में केन कोर्सो, जर्मन शेफर्ड, दो लेब्राडोर, बीगल, शिट्जू, पॉमेरियन और डॉबरमैन नस्ल के श्वान शामिल रहे। 46वें डॉग शो में समोयेड, शिट्जू, केन कोर्सो, डॉबरमैन, लेब्राडोर, जर्मन शेफर्ड और टेरियर नस्ल के श्वानों ने बाजी मारी। बेस्ट पप्पी की श्रेणी में डॉबरमैन और बेस्ट माइनर पप्पी श्रेणी में कैवेलियर किंग चार्ल्स स्पैनियल शामिल रहे।
विज्ञापन

आयोजन में क्लब के अध्यक्ष दिलीप कुमार टंडन, मानद सचिव सेवानिवृत्त कर्नल गुरदीप सिंह, कोषाध्यक्ष पवन भसीन और संयुक्त सचिव डॉ. डीके सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें