फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्रिकेट नर्सरी को हराकर स्टेडियम की टीम फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला स्तरीय पंडित दीनदयाल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो मुकाबले खेले गए। क्रिकेट नर्सरी को हराकर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में राजश्री क्रिकेट अकादमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 72 रन बनाएं। जवाब में जीपी क्रिकेट अकादमी की टीम 46 रनों पर ढेर हो गई। राजश्री के हर्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 161 रन बनाए। जवाब में क्रिकेट नर्सरी की पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 51 रन ही बना सकी। स्टेडियम के सुमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

इससे पहले मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अमित सक्सेना व डॉ. एकांश अग्रवाल, शिवम पटेल, मोहम्मद चमन, मोहम्मद कमर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान आरएसओ जितेंद्र यादव, अमित यादव, आदर्श भारद्वाज, मोहम्मद जीशान, विपिन कुमार, गाजी मियां आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें