फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसएसपी ने तीन सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, नवागत सीओ हेमंत को आंवला की जिम्मेदारी

Sun, 12 Jul 2026 10:50 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एसएसपी ने तीन सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नवागत हेमंत कुमार उपाध्याय को सीओ आंवला बनाया गया है। सीओ आंवला नितिन कुमार को क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय का प्रभार मिला है। 
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए तीन उपाधीक्षकों (सीओ) के कार्यक्षेत्र बदले हैं। नवागत हेमंत कुमार उपाध्याय को क्षेत्राधिकारी आंवला की जिम्मेदारी सौंपी गई। सीओ आंवला नितिन कुमार को क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय बनाया गया है। सीओ द्वितीय अंजनी कुमार तिवारी को क्षेत्राधिकारी यातायात, यूपी-112 एवं वीआईपी ड्यूटी का प्रभार दिया गया है। 

विज्ञापन


सावन मास में बदायूं के कछला गंगाघाट से कावड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों का दबाव रहेगा। ऐसे में आंवला सीओ के पद की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। नवागत हेमंत उपाध्याय युवा पुलिस अधिकारी हैं और नोएडा कमिशनरेट से बरेली आए हैं। ऐसे में एसएसपी ने उनको आंवला सीओ की जिम्मेदारी देकर कावड़ व्यवस्था बेहतर और व्यवधान रहित बनाने का निर्देश भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें