फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक्टर चालक से वसूली के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई

Sat, 15 Jun 2024 02:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में ट्रैक्टर चालक से मारपीट करने व ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। एसएसपी ने तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल हैं।
विज्ञापन
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी इलाके में ट्रैक्टर चालक से मारपीट करने व वसूली के लिए रातभर थाने में बैठाए रखने के मामले में एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले की शिकायत शासन तक पहुंची तब एसएसपी ने जांच कराकर तीनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की। इनमें एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल हैं। मामले में विभागीय जांच के आदेश भी किए गए हैं।

विज्ञापन


13 जून को नजरगंज गांव निवासी महेंद्र पाल सितारगंज रोड से ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। उत्तराखंड सीमा पर उत्तम नगर गुरुद्वारे के पास सिरसा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह, सिपाही गौरव कुमार व अभिषेक तेवतिया चेकिंग कर रहे थे। पुलिसकर्मियों को देख महेंद्र ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। 

पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे हथमना गांव के पास जाकर पकड़ लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महेंद्र के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। वसूली के लिए उसे रातभर थाने में बैठाए रखा।  14 जून को 11:41 बजे थाने में दाखिल किया गया। पीड़ित किसान ने बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से शिकायत की थी। इसके बाद गृह सचिव डॉ. संजीव गुप्ता तक शिकायत पहुंची। गृह सचिव के निर्देश पर एसएसपी घुले सुशील चंद्र ने सीओ अरुण कुमार को जांच सौंपी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय जांच के आदेश भी दिए 
जांच में पाया गया कि घटना वाले दिन ट्रैक्टर चालक महेंद्र शराब पीए हुए था। पुलिसकर्मियों ने उसका मेडिकल नहीं कराया। घटना वाले दिन कोई विधिक कार्रवाई भी नहीं की गई।  तीनों पुलिसकर्मियों को दोषी पाते हुए एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया। विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।  

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट करने, उसका मेडिकल न कराने व तत्काल कार्रवाई न करने के मामले में तीनों सिपाही दोषी पाए गए हैं। तीनों को निलंबित कर विभागीय जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें